Header Ads

शानदार प्रदर्शन के साथ दिल्ली को शिकस्त देकर फाइनल में पहुंचा बक्सर ..

दिल्ली की टीम 28 ओवर में ही कुल 205 रनों के योग पर बिखर गई. प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को फैज की स्मृति दिवस पर कैमूर और मेजबान टीम के साथ होगा

- कल होगा महा मुकाबला कैमूर से होगी भिड़ंत.

- अब तक के मैचो में बनने सर्वाधिक रन.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: 13 वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के अब तक के सभी मैचों में मुजफ्फरपुर के सर्वाधिक स्कोर 222 रनों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बुधवार को बक्सर ने किला मैदान में 28.3 ओवर खेलकर 232 रन बना प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली की टीम को चुनौती दी. लेकिन, इसके जवाब में दिल्ली की टीम 28 ओवर में ही कुल 205 रनों के योग पर बिखर गई. प्रतियोगिता का फाइनल मैच गुरुवार को फैज की स्मृति दिवस पर कैमूर और मेजबान टीम के साथ होगा.

इस दौरान टॉस जीतकर मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. जिसमें बक्सर के एचएन सिंह (23 गेंद में 50 रन) एवं पंकज वर्मा (42 गेंद में 50 रन) ने अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी खेल दर्शकों को रोमांच से भर दिया.टीम ने अतिरिक्त के 8 रन की सहायता से 53 रन 3.3 ओवर में ही बना लिए थे. इस दौरान टीम की ओर से कुल 10 छक्के और 23 चौके लगे. जिसमें हृदयानन्द ने 4 छक्के जड़े. जबकि, पंकज वर्मा ने भी 5 चौके व 2 छक्के लगाए.

इधर, दिल्ली की शुरुआत ही खराब रही. आठ ओवर के अंदर ही उनके 4 खिलाड़ी पवेलियन की ओर लौट गए. टीम ने अपना पहला 50 रन 7.4 ओवर में पूरा किया. हालांकि, टीम के हिमांशु ने शानदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए 49 बॉल में 75 रन बनाए. जिसमें 10 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, सूरज ने 37 बॉल में 46 रनों का सहयोग दिया. लेकिन, टीम के अन्य खिलाड़ी अधिक देर तक मैदान में टिक नहीं सके. हालांकि, पूरे प्रदर्शन के दौरान चौके-छक्के की हुई बरसात से खेल पूरी तरह रोमांच से भरा हुआ था. जिसका दर्शकों ने भरपूर लुत़्फ उठाया.











No comments