Header Ads

राजद के भोज पर विवाद, प्रखंड अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जिलाध्यक्ष पर भेदभाव का आरोप ..

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद के पात्र भी नहीं समझा गया, जिससे कि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है. प्रखंड अध्यक्ष ने मामले को लेकर पार्टी के वरीय अधिकारियों

- कहा,समर्पित कार्यकर्ताओं को नहीं मिल रही इज्जत.

- बोले जिलाध्यक्ष, शीघ्र मना लेंगे नाराज प्रखंड अध्यक्ष को.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: लोकसभा चुनाव के ठीक पहले राजद की आंतरिक कलह खुलकर सामने आने लगी है. जिले के राजपुर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दे दिया. जिसके बाद जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि विगत 15 जनवरी को राजपुर प्रखंड के खीरी गांव में चूरा-दही भोज सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था लेकिन यह कार्यक्रम राष्ट्रीय जनता दल का कार्यक्रम ना होकर कुछ खास लोगों के कार्यक्रम में तब्दील हो गया. सभा का संचालन जिलाध्यक्ष ने स्वयं किया उन्होंने बताया कि दही-चूरा भोज का उद्देश्य था कि राजद कार्यकर्ताओं और वोटरों के बीच एक अच्छा संदेश पहुंचे, लेकिन सोच के ठीक विपरीत वोटर और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के बजाय उनके मनोबल को तोड़ने का काम इस कार्यक्रम में किया गया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद के पात्र भी नहीं समझा गया, जिससे कि उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है. प्रखंड अध्यक्ष ने मामले को लेकर पार्टी के वरीय अधिकारियों को पत्र भी लिखा है जिसमें उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी गरीबों की पार्टी रही है लेकिन पिछले कुछ दिनों में पार्टी में ऐसे लोगों का आगमन हो गया है जो पार्टी की विचारधारा से अलग हटकर कार्य कर रहे हैं. इन्ही सब बातों को लेकर त्यागपत्र दे रहे हैं.

मामले को लेकर जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह से बात करने पर पहले तो उन्होंने इस तरह की बात से इंकार किया, लेकिन बाद में उन्होंने बताया कि नाराज प्रखंड अध्यक्ष को शीघ्र ही मना लिया जाएगा.














No comments