रोमांचक मुकाबले में जीत के साथ बक्सर रहा फैज मेमोरियल टूर्नामेंट का विजेता ..
फाइनल मैच गुरुवार को किला मैदान में खेला गया दोनों ही टीम विजय को लेकर अंतिम ओवर तक एक दूसरे से संघर्ष करते रही. दर्शक भी खेल का लुत्फ उठाते रहे. इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच कैमूर एवं मेजबान टीम बक्सर के बीच था
- गुरुवार को आयोजित हुआ था फाइनल मैच.
- उपविजेता कैमूर ने भी दिखाया बेहतरीन खेल.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: संघर्षों से भरे रोमांचक मुकाबले में बक्सर की टीम में कैमूर की टीम को हराते हुए 13 वीं फैज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा कर लिया.
फाइनल मैच गुरुवार को किला मैदान में खेला गया दोनों ही टीम विजय को लेकर अंतिम ओवर तक एक दूसरे से संघर्ष करते रही. दर्शक भी खेल का लुत्फ उठाते रहे. इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच कैमूर एवं मेजबान टीम बक्सर के बीच था. जिसमें टॉस जीतकर बक्सर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.
टीम ने 29.4 ओवरों में 226 रनों की विशाल पारी खेली वहीं कैमूर की टीम संघर्षपूर्ण मुकाबले में 29.1 ओवर में कुल 220 रनों के स्कोर पर ही ढेर हो गई. इस दौरान टीम की ओर से विशाल कुमार दास ने जहां 38 बॉल में छह छक्के एवं तीन चौके जड़ 59 रन बनाए वही रंजीत ने 46 बॉल में 7 चौकों और दो छक्कों की मदद से 69 रनों का योगदान दिया. इन दोनों खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंदी टीम के दो-दो विकेट भी लिए, लेकिन बक्सर के लगभग सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें टीम के विकेटकीपर इमरान को छोड़कर सभी ने रनों का योगदान दिया. सर्वाधिक 58 रन पंकज वर्मा ने बनाए गौतम ने 33 राजेश ने भी 26 रनों का योगदान दिया, वहीं बक्सर के गेंदबाज फरह ने चार, अमित ने दो तथा शमीम, पवन हृदयानंद एवं गौतम ने एक-एक विकेट चटकाए.
विजेता टीम को मिला 51 हज़ार नगद एवं ट्रॉफ़ी का पुरस्कार:
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता टीम को विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, वहीं 51 हजार रुपे का नगद पुरस्कार डॉ सुजीत कुमार के हाथों दिया गया. उप विजेता टीम कैमूर को रनर ट्रॉफी के साथ साथ हीरो मोटर के प्रोप्राइटर उदय शंकर के द्वारा 25 हज़ार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई. वहीं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार फराह अंसारी तथा मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार पंकज वर्मा को दिया गया. अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी पुरस्कार से नवाजा गया. कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह, डॉ श्रवण तिवारी, डॉ तनवीर फरीदी, दुर्गा वर्मा, संजय राय, नियामतुल्लाह फ़रीदी समेत हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे. क्रिकेट मैच को लेकर क्या बूढ़े क्या जवान क्या अमीर क्या गरीब सभी किला मैदान में जमे रहे. फाइनल मैच के दौरान दर्शकों की खचाखच भीड़ किला मैदान में भरी रही.












Post a Comment