Header Ads

12 घंटे में मिली दो लाशें, हत्या की आशंका ..

मृतक ने शरीर पर केवल लुंगी तथा शर्ट पहना हुआ था. देखने से मृतक मजदूर मालूम पड़ रहा था. हालांकि उसकी मौत कैसे हुई तथा उसकी लाश वहां कैसे पहुंची इसकी जानकारी नहीं मिल पाई.

- बक्सर-सिकरौल नहर मार्ग पर महदह तथा चौसा- बक्सर  रेलखंड पर मिले शव.
- नहीं हो पा रही है मृतकों की पहचान, जांच में जुटी पुलिस.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग-सिकरौल नहर मार्ग पर महदह के पास खेतों में पड़े एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. सुबह तकरीबन 8 बजे लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. मृतक ने शरीर पर केवल लुंगी तथा शर्ट पहना हुआ था. देखने से मृतक मजदूर मालूम पड़ रहा था. हालांकि, उसकी मौत कैसे हुई तथा उसकी लाश वहां कैसे पहुंची इसकी जानकारी नहीं मिल पाई. दूसरी तरफ दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के चौसा के समय रेलवे ट्रैक पर दिन में तकरीबन 9 बजे एक 40 वर्षीय युवक का शव मिला. किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मृत्यु होने की बात बताई जा रही है. हालांकि, स्थानीय सूत्रों के मुताबिक हत्या कर उसका शव ट्रैक पर लाकर फेंक दिया गया है. दोनों शवों को मुफसिल थाना एवं जीआरपी पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है.ल














No comments