मोबाईल फोन छीन भाग रहा उच्चका धराया ..
वह डीएसपी आवास के समीप किला मैदान के सामने कोरान सराय के कोपवां के रहने वाले अरविंद कुमार, पिता-स्व.छत्रधारी सिंह का मोबाइल छीन कर भाग रहा था, तभी उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई
- किला मैदान के पास से मोबाइल फोन छीनकर भागते समय हुआ दुर्घटनाग्रस्त
- स्टेशन रोड का रहने वाला है उचक्का.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: नगर में मोबाइल झपट्टा मार गिरोह का आतंक चरम पर है. इसी बीच एक व्यक्ति का मोबाइल छीन कर भाग रहे झपट्टा मार उचक्के को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि वह डीएसपी आवास के समीप किला मैदान के सामने कोरान सराय के कोपवां के रहने वाले अरविंद कुमार, पिता-स्व.छत्रधारी सिंह का मोबाइल छीन कर भाग रहा था, तभी उसकी स्प्लेंडर प्लस बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा वह गिर गया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़े गए उचक्के के पास से मोबाइल की बरामदगी हो गई है. पकड़ा गया उचक्का स्थानीय स्टेशन रोड के विनय कुमार तिवारी का पुत्र विनायक तिवारी बताया जा रहा है.














Post a Comment