अपराधियों के संरक्षक हिमांशु ने किया सिवान कोर्ट में सरेंडर, रिमांड पर लेगी पुलिस ..
नगर में अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों की सांठ-गांठ से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर गोली मारने का काम करते थे. इन अपराधियों को बाहर से बुलाकर यहां पनाह देने के साथ-साथ हथियार सहित सभी खर्च उठाने का काम हिमांशु ही किया करता था.
- डुमरांव में व्यवसायियों के बीच दहशत फैलाने वाले अपराधियों का था पनाहगाहर
- पकड़े गए अपराधी तो हुआ था खुलासा
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: डुमरांव के छठिया पोखरा के समीप स्थित एक घर से पिछले 22 फरवरी की आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर डुमरांव को दहलाने की योजना बना रहे अपराधियों को पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया था. उस समय पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब कुख्यात हिमांशु सिंह ने डुमरांव पुलिस की दबिश में सिवान व्यवहार में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
मामले में मिली जानकारी के मुताबिक आपराधिक घटनाओं में हिमांशु सिंह मास्टरमाइंड था. पुलिस की चौकसी के कारण उस समय हिमांशु का छोटा भाई प्रियांशु तीन अपराधियों के साथ गिरफ्तार हुआ था. इन अपराधियों के पास से काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी मिला था.
रिमांड पर लगी पुलिस:
डुमरांव एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि सिवान जेल से कुख्यात हिमांशु सिंह को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. पुलिस को अनुमान है कि हिमांशु से पूछताछ के बाद व्यवसायियों पर गोलीबारी और रंगदारी मामले का पर्दाफाश हो सकता है.
क्या है मामला
नगर के छठिया पोखरा मोहल्ले में पिछले 22 फरवरी को बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे अपराधियों को डुमरांव पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा गिरफ्तारी की गई थी. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ. इस मामले में सक्रिय अपराधियों के साथ-साथ रिंग मास्टर तथा लाइनर की भूमिका निभा रहे अपराधी प्रवृति वाले कुछ युवकों को भी पुलिस ने रडार पर लिया तो कुख्यात हिमांशु सिंह का नाम सामने आया. ये अपराधी पिछले कई वर्षों से नगर में अपराधी प्रवृत्ति वाले लोगों की सांठ-गांठ से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से रंगदारी मांगने और नहीं देने पर गोली मारने का काम करते थे. इन अपराधियों को बाहर से बुलाकर यहां पनाह देने के साथ-साथ हथियार सहित सभी खर्च उठाने का काम हिमांशु ही किया करता था.














Post a Comment