Header Ads

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने संजय सिंह "राजनेता", बधाइयों का लगा तांता ..

अपने मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया सिंह के प्रति आभार जताया है.


- मनोनयन पर जताया मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार
- कहा, भरोसे पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जदयू नेता संजय सिंह राजनेता को जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. अपने मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ राष्ट्रीय महासचिव रामचंद्र प्रसाद सिंह और प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह तथा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कन्हैया सिंह के प्रति आभार जताया है. साथ ही उन्होंने पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं के भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करने की बात कही है.

 उधर, संजय सिंह के मनोनयन पर बक्सर जदयू के नेताओं ने भी उन्हें बधाई दी है. बधाई देने वालों में प्रदेश महासचिव अशोक सिंह, व्यवसायी नेता पंकज मानसिंहका, प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, सुरेश चौहान, फुटूचंद, रामलखन, कमलेश गुप्ता, नंद जी राम, छीतेश्वर गोड़ समेत कई लोग शामिल हैं.
















No comments