Header Ads

Breaking News: जासो में चली गोली, महिला की स्थिति गंभीर ....

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: औद्योगिक थाना के जासो गाँव में मामूली विवाद में गोली चल गयी जिसमें रीना देवी नामक एक महिला घायल हो गयी |
इस बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार होलिका दहन के लिए रेड़ का पेड़ उखाड़ने को लेकर हुए विवाद में गाँव के ही दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें एक पक्ष की रीना देवी पति अखिलेश पाठक को गोली लग गयी |
दरअसल जासो गाँव का रहने वाला अन्जिलेश पाठक (16वर्ष) अपने खेतों से रेड़ का पेड़ काट रहा था इसी दौरान उसके पाटीदार विकास पाठक, मालिक पाठक, जयप्रकाश पाठक तथा गुड्डू पाठक मौके पर पहुँच गए तथा पेड़ काटने से रोकने लगे |
इसी दौरान विवाद बढ़ने पर बात गोली बारी तक आ गई जिसमें अन्जिलेश पाठक की दादी रीना देवी(45 वर्ष) को गोली लग गयी |  महिला को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल ले जाया गया है | वहीँ इस घटना को लेकर गाँव में स्थिति तनाव बनी हुई है | मौके पर पुलिस पहुँच कर मामले की छानबीन में लग गयी है | 

No comments