Header Ads

Buxar Top News: भीषण आग से प्रभावित हुए दस परिवार, मविशियों समेत हज़ारों का नुकसान ...

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: रविवार दोपहर सिमरी थानाक्षेत्र के साहियार गाँव में अग्निकांड में लाखों की संम्पति राख हो गई वहीं दो मवेशियों की जान भी चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहियार गांव के  मुनीलाल पासवान के घर से निकली आग की लपटों ने एक-एक कर नौ झोपड़ीनुमा घरों को जला कर राख कर दिया | लोगों ने बताया कि तेज़ पछिया हवाओं ने आज को और भी भीषण रुप में पहुँचा दिया |
इस घटना में मुनीलाल पासवान की दो भैंस जल गयी वहीं एक भैंस बुरी तरह झूलस गई। उपेंद्र ठाकुर की गाय झूलस गई तथा सुरेश शर्मा की फर्नीचर की दुकान राख हो गई।

थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने घटना में मुन्नी लाल पासवान, भुटाली पासवान, सूर्य पासवान, बलिराम पासवान, बाल खीरा पासवान, चुन्नी लाल पासवान, प्रेमचंद्र पासवान,  सुमित्रा देवी, सुरेश शर्मा, उपेंद्र ठाकुर समेत 10 लोगों के परिवार प्रभावित हुए हैं | साथ ही हज़ारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है |

No comments