Header Ads

Buxar Top News: नदांव में आयोजित फुटबॉल मैच में बालियां को हरा भोजपुर रहा क्वार्टर फाइनल विजेता..

फुटबॉल मैच के छठे दिन दूसरे क्वार्टर फाइनल बलिया बनाम भोजपुर के बीच मे खेला गया.

- पंचकोशी परिक्रमा मेला के अवसर पर आयोजित है फुटबॉल का महाकुंभ.
- बिहार एवं उत्तर प्रदेश की टीमें ले रही हैं हिस्सा.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: पंचकोशी परिक्रमा मेला के अवसर पर ग्राम पंचायत नदाँव के मुखिया मुन्ना सिंह के अध्यक्षता में 28 अक्टूबर से मुखिया ग्रामीण स्पोर्टिंग क्लब नदाँव के द्वारा आयोजित फुटबॉल मैच के छठे दिन दूसरे क्वार्टर फाइनल बलिया बनाम भोजपुर के बीच मे खेला गया, जिसमें भोजपुर 2-1 से विजयी रहा. 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह(मुखिया मझरिया), विशिष्ट अतिथि पंकज उपाध्याय(प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस,बिहार),  समाजसेवी बाबर अली, शिक्षक जितेंद्र सिंह उपस्थित रहे. आयोजन समिति में बब्लू यादव, राजेश चौहान ,ललन राम ,वार्ड पार्षद मुन्ना दुबे, रेफरी संतोष पाण्डेय, रूपा जी, बिट्टू , रिंकू सिंह, प्रिंस, मुकेश श्री यादव, शैलेन्द्र सिंह नारद सेवा संस्थान के संयोजक मंटु कुमार"बबुआ जी" मौजूद रहे.
मैच के प्रायोजक रूपा साउण्ड लाइट एवं टेन्ट हॉउस है
.
 














No comments