Header Ads

Buxar Top News: फ़िर शर्मशार हुआ ब्रम्हपुर, 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: ब्रम्हपुर थानान्तर्गत ब्रम्हपुर में दस वर्षीय एक मासूम के साथ उसके ही पडोसी के द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है |

इस बाबत थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि ब्रम्हपुर के प्रखंड कार्यालय के पास के रहने वाले किशुन यादव के 22 वर्षीय पुत्र अजय यादव ने गाँव की ही एक दस वर्षीय बच्ची के को बहला-फुसला कर सुनसान स्थान पर ले गया तथा वहाँ उसके साथ दुष्कर्म किया | वारदात को अंजाम देने के बाद वह बच्ची को छोड़ कर भाग गया | बच्ची ने घर जाकर परिजनों को यह बात बताई तो मामले की जानकारी हुई |

उन्होंने बताया कि आरोपी युवक का बच्ची के परिजनों से परिचित था तथा उसका घर आना-जाना होता रहता था | मंगलवार को उसने बच्ची को बहला फुसलाकर सुनसान इलाके में ले जाकर घटना को अंजाम दिया | घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है तथा बच्ची को मेडिकल जांच के लिए बक्सर भेज दिया |

वहीँ स्थानीय सूत्रों ने बताया कि आरोपी मनबढ़ू किस्म का युवक है वह ऑटो चलाने का काम करता है तथा अक्सर लड़कियों पर छींटाकशी करता रहता था | कई बार उस पर छेड़खानी के आरोप लगते रहे हैं | उन्होंने बताया कि आज कि घटना के बाद भी युवक आराम से ऑटो चला रहा था | तभी पुलिस ने उसे बाज़ार से ही गिरफ्तार कर लिया | 
बहरहाल, इस घटना ने ब्रम्हपुर को एक बार फिर से शर्मशार कर दिया है | बीते दिनों भी एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था जिसमें मंगलवार को कई दिनों से फ़रार आरोपियों की गिरफ्तारी हो पाई है | 




No comments