Header Ads

Buxar Top News: शादी का झाँसा देकर तीन साल तक किया विधवा भाभी का दैहिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: शादी का झाँसा देकर विधवा भाभी का दैहिक शोषण करने के एक मामले में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है |

इस बाबत महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि राजपुर थानान्तर्गत पिठारी गाँव की रहे वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी शादी के एक साल के बाद ही उसके पति मुन्ना कुमार सिंह की मृत्यु शादी के एक साल के बाद ही किडनी ख़राब होने से हो गयी थी | उसके पति की मृत्यु के बाद उसके सास-ससुर अपने मंझले बेटे विजय कुमार सिंह से शादी कराने की बात कह कर उसे उसके साथ पत्नी के रूप में रहने को मजबूर किया |


तीन साल तक उसके देवर ने उसका शारीरिक शोषण किया | इस दौरान शादी की बात कहने पर वे हमेशा टालते रहे | जब उसने ज्यादा दबाव बनाया तो ससुराल वालों ने दहेज़ की मांग कर दी | साथ ही यह भी कहा कि अगर दहेज़ नहीं दिया तो वे अपने बेटे की शादी कहीं और कर देंगे | थक-हार कर उसने अपने पिता के साथ थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई | जिसके बाद से पुलिस आरोपी देवर की गिरफ़्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी | तभी सोमवार को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी घर में ही छिपा है |
जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने टीम बनाकर छापेमारी की और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया | गिरफ्तार आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया |



No comments