Header Ads

buxar Top News: वार्ड के विकास के लिए स्वतंत्र फंड तथा मान - सम्मान के लिए वार्ड सदस्य महासंघ ने की भूख हड़ताल ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:  मंगलवार को समहरणालय के समक्ष दो सूत्री मांगो को लेकर जिला वार्ड सदस्य महासंघ द्वारा रमेश कुमार यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय भूख हड़ताल एवं धरना दिया गया।


वार्ड का सर्वांगिण विकास करने के लिए वार्ड सदस्यों को स्वतंत्र फंड दिया जाय एवं वार्ड सदस्यों के मान सम्मान अधिकार एवं अस्तित्व की रक्षा सुनिश्चित किया जाय। वार्ड सदस्य संघ द्वारा इन्ही मांगो को लेकर जिले के सभी प्रखण्डों के महिला पुरूष वार्ड सदस्यों ने धरना एवं भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस दौरान उनलोगो ने कहा कि जबतक वार्ड सदस्यों को उनके वार्ड में काम करने का अधिकार नहीं मिल जाता हमलोग अपना आन्दोलन को चरणबद्ध तरीके से चलाऐंगे। वहीं धरना को संबोधित करते हुए बिहार वार्ड सदस्य महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता रंजन बाबा ने कहा कि देर सवेर सरकार को हमारी मांगो को मानना ही होगा। हमलोग अपने अधिकारों को लेकर रहेंगे। मौके पर अशोक यादव, रिंकु देवी, मंगरी देवी, पुष्पा देवी, आजाद, विजय राम, आदित्य उपाध्याय, नरेन्द्र प्रताप सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।




No comments