Header Ads

Buxar Top News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरु |



बक्सर  टॉप न्यूज़, बक्सर: देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 53वीं पुण्यतिथि शनिवार को पुस्तकालय रोड स्थित जिला कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा की अध्यक्षता में मनाई गई। 
कार्यक्रम के आरम्भ में पं. नेहरू के तैलचित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिसके बाद उपस्थित लोगों ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हे भारत निर्माता की संज्ञा दी। वहीं जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन ने अपने संदेश में कहा कि पं. नेहरू का आधुनिक भारत के निर्माण में महत्व भूमिका अदा की। वहीं सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने कहा कि उन्होने देश के त्वरित विकास के लिए योजना आयोग का गठन किया तथा प्रौद्योगिकी विकास को प्रोत्साहन दिया जिसके फलस्वरूप देश में नए कृषि एवं औद्योगिकीकरण युग का सुप्रभात हुआ। मौके पर पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, अनिरूद्ध पाण्डेय, कामेश्वर पाण्डेय, अनिल त्रिवेदी, राहुल आनन्द, राजर्षि राय, रामप्रसन्न द्विवेदी, विनय सिंह, राजारमण पाण्डेय, करूणानिधी दूबे, अंशु तिवारी, जमाल अली, गंगा विशुन राम समेत अन्य शामिल रहे।



दूसरी तरफ शुक्रवार को उज्जवल महिला विकास केन्द्र में पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि संस्था सचिव रामाशंकर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि साहित्यकार कुमार नयन द्वारा पं. नेहरू के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मौके पर उन्होने कहा कि नेहरू जी हमारी पीढ़ी के एक महानतम व्यक्ति थे। वे एक ऐसे अद्वितीय राजनीतज्ञ थे जिनकी मानव मुक्ति के प्रति सेवाएं चिरस्मरणीय रहेगी। मौके पर समरजीत कुमार, प्रतिभा कुमारी, दयानिधी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

No comments