Header Ads

Buxar Top News: गाय को बचाने में घायल दूसरे युवक ने भी तोड़ा दम, ग़मगीन हुआ गाँव ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर : जिले के बगेन थानाक्षेत्र के धरौली गाँव में कुँए में गिरी गाय को निकालने में मूर्छित हो गए एक और युवक की भी मौत हो गयी |
 इस बाबत बगेन थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि सोमवार रात करीब सवा नौ बजे गाँव के ही श्रीभगवान यादव की गाय कुँए में गिर गयी थी | जिसे निकलने के लिए उनका पुत्र दिनेश यादव कुँए में घुसा | ज्यादा गहराई होने के कारण कुँए में गैस बन गया था जिससे दिनेश मूर्छित हो गया और नीचे पानी में चला गया | पुनः उसे बचाने के लिए गाँव के ही टुनटुन यादव का पुत्र सोनू कुमार कुँए में घुसा मगर वह भी मूर्छित हो गया | तब जा कर गाँव का ही एक अन्य युवक उमेश यादव कुँए में घुसा और उसने दिनेश को बाहर निकाल लिया | तथा आनन फानन में उसे ब्रम्हपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया | वहीं पूर्व में दिनेश को बचाने गया टुनटुन यादव का पुत्र सोनू यादव कुँए की गैस का शिकार हो गया और उसकी मृत्यु हो गयी | 
रात को दो बजे तक गाय को निकालने के लिए प्रयास होते रहे | अंततः पम्प सेट से कुँए में पानी भरवाया गया तब जा कर गाय तथा मृत युवक सोनू बाहर निकाले जा सके |
वहीं बुधवार को घायल दिनेश यादव, पिता श्रीभगवान यादव की मृत्यु इलाज के दौरान हो गयी | बगेन थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन ने बताया कि युवक का इलाज  जगदीशपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था, आज सुबह उसकी मृत्यु हो गयी| शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया | |


No comments