Header Ads

Buxar Top News: तम्बाकू निषेध दिवस पर तम्बाकू मुक्त विश्व के लिए भोजपुरिया जनचेतना मंच की अपील ...


 बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: क्या आप जानते है?
आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस है। तम्बाकू के हरेक पैकेट पर लिखना अनिवार्य है- वैधानिक चेतावनी: तम्बाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है!

परंतु अफ़सोस, कितने लोग इसे पढ़ते है? या इस चेतावनी को गंभीरता पूर्वक लेते है। विश्व स्वास्थ्य संगठनके अनुसार प्रत्येक 6 सेकेंड में एक व्यक्ति प्रत्यक्ष तम्बाकू सेवन द्वारा जनित रोगों से मर जाता है। लेकिन दुनिया मे इसी तम्बाकू द्वारा अप्रत्यक्ष सेवन अर्थात तम्बाकू के सेवन करने वाले व्यक्ति के साथ रहने से भी लगभग प्रत्येक 15 सेकेंड में एक व्यक्ति की मौत हो जाती है। अर्थात तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्ति अपनी ही नही बल्कि अपने आस पास के लोगो, परिजनों आदि को भी इस ख़तरे में धकेलते देते है।

क्या यह हमारी जिम्मेदारी नही है कि इस मौत के कुंवे से खुद को भी बाहर निकाले एवं दुसरो को भी बचाएं? आईये इस तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रण ले कि ना ख़ुद तम्बाकू का सेवन करेंगे और ना ही दूसरों को करने देंगे। आईये मिल कर एक खूबसूरत दुनिया के सृजन में अपना अंशदान करे।

धन्यवाद

विवेक कुमार सिंह
भोजपुरिया जनचेतना मंच
बक्सर






No comments