Header Ads

Buxar Top News: कर्ज माफ़ी को लेकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन ...




बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: लोक जन संग्राम द्वारा प्रस्तावित किसानों का कर्ज माफी सहित 20 सूत्री मांगों को लेकर 25 मई को जिला समहरणालय , बक्सर पर होनेवाला 21 दिवसीय भूख हडताल को प्रशासन द्वारा ऐन मौके पर अनुमति नहीं देने के खिलाफ लोजस के आक्रोसित कार्यकर्ताओं ने राजगढ़ चौक डुमरांव में लोजस नेता मनोज कुमार सिंह के अध्यक्षता में  मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका एवं प्रशासन विरोधी नारे लगाए व बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सभा को संबोधित करते हुए लोजस नेता श्री जगदीश सिंह ने कहा कि हम किसान पूरे देश के लोगों के खाने के लिए अन्न उपजाते है। हमारा ही अन्न खाकर लोग हम पर शासन करते है और हमारी शोषण करते है। आज हमारी स्थिति दयनीय हो चुकी है। हम और हमारे बच्चे भूखे मर रहे है। गरीबी के कारण हम अपने बच्चों को वास्तविक शिक्षा नहीं दे पाते है
लेकिन हमारा दर्द सुनने वाला कोई नहीं। हमारी स्थिति पर ध्यान देने के बजाय बिहार सरकार द्वारा पांच गुना ज्यादा मालगुजारी टैक्स बढा दिया जाता है। जो हम किसान देने में अस्मर्थ है।श्री सिंह ने कहा कि सरकार बढा हुआ मालगुजारी टैक्स वापस ले। और उत्तरप्रदेश की तरह बिहार में भी किसानों का कर्ज माफ़ किया जाए वरना हम आंदोलन करते पर मजबूर होंगे। जब हम अनाज उपजाना छोड़ देगें तब देश में हाहाकार मच जाएगा। और इसकी पूरी जिमवारी सरकार की होगी । मौके पर लोजस अध्यक्ष रविन्द्र सिंह शाहाबादीदुर्गेश उपाध्याय,प्रकाश कुमारमनोज सिंहसंजय सिंह अधिवक्ताविकास शुक्लानंद लाल प्रजापतिअजय ओझाराधेश्याम प्रसादगोपाल प्रसाददीपक दिवानाजितेन्द्र सिंह उर्फ टीपू सिंहअनील सिंहसुनील सिंह,  चन्द्रमा चौधरीश्री कृष्ण चौधरी सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




No comments