Buxar Top News: बन्नी में दिनदहाड़े हुई हत्या, अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घेरा गाँव ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: धनसोई थानान्तर्गत बन्नी गाँव में एक व्यक्ति की
गोली मार कर हत्या कर दी गयी | घटना तकरीबन साढ़े चार बजे की बताई जा रही है |
इस बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार बन्नी गाँव के रहने वाले मीर
मन्नान (55 वर्ष) की हत्या बननी गाँव से पूरब तथा मधुबनी गाँव के पश्चिम स्थित
बगीचा में गोली मार दी गयी | मृतक को पास से दो गोली मारी गयी जिसके परिणामस्वरूप
उनकी मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी |
गोली मारने वाला व्यक्ति बाइक से वहाँ पहुंचा था
| स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक सवार व्यक्ति उनसे मिलने बागीचे में पहुंचा था
जहाँ दोनों ने तकरीबन 1 घंटे तक बात-चीत की जब वह चलने लगा तो उसने मन्नान को गोली मार दी और
बाइक पर सवार होकर आराम से चलता बना |
घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारे की गिरफ्तारी के
लिए कई जगहों पर छापेमारी भी की लेकिन, पुलिस को सफलता नहीं मिली | थानाध्यक्ष
नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गाँव को
पूरी तरफ से घेर लिया है | तथा संभव है कि हत्यारा पकड़ा जाए |
बहरहाल, 24 घंटे के भीतर हुई इस दूसरी हत्या ने बक्सर पुलिस की चिंता
बढ़ा दी है | ज्ञात हो कि बीती रात कोरान सराय में भी एक वृद्ध की घर में घुस कर
हत्या कर दी गयी थी |
Post a Comment