Header Ads

Buxar Top News: अश्लीलता मुक्त भोजपुरी के लिए आयोजित होगा आदर्श भोजपुरी समागम ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भोजपुरी संगीत में बढ़ रही अश्लीलता को दूर कर स्वच्छता के लिए 'आदर्श भोजपुरी समागम' का आयोजन 2 जुलाई 2017 दिन रविवार को शाम 7 बजे से बक्सर स्थित कलेक्ट्रियट रोड में किया जा रहा है। साथ ही भोजपुरी, साहित्यिक, सामाजिक, प्रशासनिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए योग्य व्यक्ति का सम्मान के लिए 'सम्मान समारोह' भी आयोजित है।
समागम में भोजपुरी स्वच्छता पर भाषण, कविता वाचन तथा भोजपुरी संगीत का कार्यक्रम होगा।
इसमें भोजपुरी के जाने-माने गायक अशोक मिश्रा जी- विनय मिश्रा जी, गायक रविन्द्र राजू जी, अभिनेता व गायक के. के. पंडित जी और गायक अंकित ओझा जी अपनी गायकी प्रस्तुत करेंगे। साथ ही साहित्यकार कुमार नयन जी, सुप्रसिद्ध गीतकार व कवि प्रो. लक्ष्मण ओझा 'बागी' जी और सुप्रसिद्ध मंच उद् घोषक व कवि जयप्रकाश 'जिद्दी' जी अपनी बातों को रखने के साथ ही कविता प्रस्तुत करेंगे। इनके अलावा गीतकार कमल किशोर राजू और पंकज बसुधरी भी मौजूद होंगे।

समागम में मुख्य अतिथि शम्भूनाथ पांडे (उपाध्यक्ष, बुद्धिजीवी मंच भाजपा), सत्येंद्र सिंह यादव (प्रदेश महासचिव, राजद), कमलेश पाल (नेता, कांग्रेस), सुशील राय (नेता, भाजपा), अजय मिश्रा (युवानेता), गुरुदयाल सिंह (नेता, जदयू) और समाजसेवी संजय सिंह, शिवानंद यादव, सुमन सिंह, रोहित चतुर्वेदी, कुँवर भीम सिंह, अंगद कुशवाहा और वार्ड पार्षद जय तिवारी, सुरेश प्रसाद, सत्येंद्र रजक और शाहाबाद महोत्सव के आयोजक नंद कुमार तिवारी होंगे।
            इस बात की जानकारी समागम के संयोजक आशुतोष दूबे ने दी |
     




No comments