Header Ads

Buxar Top News: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह ...

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: रविवार को लोकजनशक्ति पार्टी के जिला कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. विश्वनाथ प्रताप सिंह की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनायी गई।

पुण्यतिथि समारोह में सर्वप्रथम उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश सिंह ने कहा कि विश्वनाथ प्रताप सिंह का कार्यकाल अविस्मरणीय है। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान द्वारा स्व. विश्वनाथ प्रताप से अपने संबंधो को निर्वहन करते हुए हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि मनायी जाती है। श्री सिंह देश के दलितों, शोषितों, पिछड़ा, अतिपिछड़ो के लिए जो किया सराहनीय रहा है। रामविलास पासवान जी की अनुशंसा पर मण्डल कमीशन लागू किया गया। जिससे देश के करोड़ो लोगों को हक दिलाने का कार्य किया गया।




No comments