Header Ads

Buxar Top News: महिला से बलात्कार का प्रयास, गहने भी छीने, बचाने आये परिजनों को भी किया घायल, चार नामजद ...


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: नगर थानाक्षेत्र में महिला से बलात्कार की कोशिश करने का मामला प्रकाश में आया है |




प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थानान्तर्गत सोहनी पट्टी, महिपाल पोखरा के पास किराए के मकान में रहने वाली नीलम देवी, पति जगनारायण जायसवाल ने अपने पड़ोसियों पर बलात्कार का प्रयास करने तथा गहना छीनने का आरोप लगाया है | 


उनका कहना है कि बुधवार को दिन में करीब दो बजे जब वह अपने घर के आँगन में बैठी थी तभी उसी मकान में बतौर किरायेदार रहने वाले भोला यादव, मिथिलेश यादव, तथा भरत यादव ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की उसी दौरान उसकी सास तथा भसुर मोहन जायसवाल ने बचाने का भी प्रयास किया तो उनको उसके साथ भी मारपीट की गयी | हालांकि, आरोपी भाग भी गए | वहीँ इसी दौरान सुमन यादव की पत्नी बूलू देवी ने उसके गले से सोने की 2 भर की चेन भी छीन ली जिसकी कीमत तकरीबन पचास हज़ार है |  


पीड़िता ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है | थाना प्रभारी नारदमुनि ने बताया कि मामले की जांच ई जा रही है | 



No comments