Buxar Top News: बिहार सरकार की वादा खिलाफ तथा मनमानी के खिलाफ आंदोलनरत हुए कर्मचारी ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सरकार की वादाखिलाफी, मनमानी और 13 सूत्री मांगो के समर्थन में दो दिवसीय हड़ताल पर गये कर्मचारियों का धरना समाहरणालय पर हुआ जिसकी अध्यक्षता संजय कुमार त्रिपाठी एवं नसीम अहमद ने किया मंच संचालन अरूण कुमार ओझा एवं महेन्द्र प्रसाद ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा 7 वां वेतन को 1 जनवरी से लागू नहीं करते 1 अप्रैल 2017 से किया है तो कर्मचारियों का 15 माह का बकाया हड़पा जाय यह परिपाटी बन चुका है। पूर्व में किए गए ऐलान के बावजूद वादा खिलाफी किया। ठेका, अनुबंध, संविदा पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है, कम पैसा दिया जा रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा समान काम के समान वेतन मिले अधिकार की समाप्त करना चाह रही है, 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पेंशन नहीं मिलेगा। इसको बदलने की लड़ाई लड़ी जा रही है, पुरानी पेंशन देय होगी। अगर सरकार की निद्रा नहीं खुलती तो अनिश्चितकालील करने को मजबूर होना पड़ेगा, जिसकी जबाबदेही सरकार की होगी। सभा को मो. कलाम, कन्हैया सिंह, डा. सुरेन्द्र प्रसाद, प्रेम कुमार तिवारी, वीरेन्द्र प्रसाद, अशोक मिश्रा, अशोक कुमार सिंह, सुदामा सिंह, दीपक श्रीवास्तव, भरत गिरी, नित्यानन्द, अमरनाथ सिंह, भगवान पाल, रंजन सिन्हा, मनोज श्रीवास्तव, तरूण कुमार, नागेन्द्र नाथ समेत अनेको कर्मचारी शामिल रहे। वहीं धरने के समर्थन में किसान सलाहकार संघ भी शामिल रहा इस दौरान अशोक कुमार, मिथिलेश कुमार, दीनबन्धु राय, विनोद चैबे, रामधारी पासवान समेत जिलेभर के सभी किसान सलाहकार शामिल रहे।
हड़ताल के दौरान कलेक्ट्रेट के समक्ष धरने पर बैठे विभिन्न विभागों के कर्मचारी
Post a Comment