Buxar Top News: देश के 14वें राष्ट्रपति बने रामनाथ कोविंद, बक्सर में बंटी मिठाइयां ...
![]() |
खुशियाँ मनाते नेतागण |
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सत्तारूढ़ राजग के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने गुरुवार (20 जुलाई) को राष्ट्रपतिचुनाव में 65 फीसदी से अधिक वोट
प्राप्त कर भारी बहुमत से जीत दर्ज की | वह देश के 14वें राष्ट्रपति होंगे | वह 25 जुलाई को शपथ ग्रहण
करेंगे | राष्ट्रपति चुनाव के लिये निर्वाचन अधिकारी अनूप मिश्रा ने संवाददाताओं
को बताया कि कोविंद को 65.65 प्रतिशत मत मिले जबकि विपक्ष
की उम्मीदवार मीरा कुमार को 34.35 फीसदी वोट मिले | कोविंद ने
करीब 31
प्रतिशत
मतों के अंतर से मीरा कुमार को पराजित किया |
राष्ट्रपति चुनाव परिणाम आते ही बक्सर भाजपा
कार्यालय में कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर दिखाई देने लगी | इस दौरान कार्यकार्ताओं ने मिठाई
बाँट कर ख़ुशी का इज़हार किया | सांसद मीडिया प्रभारी नितिन मुकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, रालोसपा जिलाध्यक्ष निर्मल कुशवाहा, हम जिलाध्यक्ष, भाजपा नेता निक्कू तिवारी, निर्भय राय, लक्ष्मण शर्मा सांसद प्रतिनिधि गोरेलाल जी, नवीन निश्छल चतुर्वेदी, ओंम जी, राहुल आनंद समेत कई लोग मौजूद रहे |
दूसरी तरफ रेडक्रॉस बक्सर के अध्यक्ष
आशुतोष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ.शशांक शेखर, सचिव डॉ.श्रवण
कुमार तिवारी,
सत्यदेव
प्रसाद, रोहतास गोयल, डॉ.हनुमान अग्रवाल, रालोसपा नेता नियाम्तुलाह फरीदी, अरविन्द चौबे, जिला पार्षद सह भाजपा नेता अरविन्द
प्रताप शाही उर्फ़
बंटी शाही, उमाशंकर पाण्डेय परशुराम चतुर्वेदी, भरत प्रधान समेत कई लोगों ने रामनाथ
कोविंद को भारत के राष्ट्रपति बनने को बिहार तथा उत्तर प्रदेश के लिए गर्व की बात बताया |
![]() |
बक्सर आगमन के दौरान राष्ट्रपति के साथ रेडक्रॉस की टीम |
Post a Comment