Header Ads

Buxar Top News: बड़ी खबर: नई सरकार के आते ही 28 ऑफिसरों का तबादला, मुकेश पाण्डेय होंगे बक्सर के नए जिलाधिकारी ...




बक्सर टॉप न्यूज़: बिहार में नई सरकार के आते ही कई अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है | बताया जा रहा है कि जब राजद के साथ महागठबंधन चल रहा था तो लालू प्रसाद यादव अधिकारियों के स्थानांतरण में भी अड़ंगा लगा देते थे | अब जब महागठबंधन से जदयू अलग होकर राजग में भाजपा तथा अन्य घटक के साथ गठबंधन कि सरकार है | मुख्यमंत्री नितीश कुमार आजादी के साथ फैसले लेने लगे हैं | इस बात की पुष्टि मुख्यमंत्री ने 28 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण से कर दी है |
इसी क्रम में 6 जिलाधिकारियों के भी स्थानान्तरण की खबर आ रही है जिसमें बक्सर के जिलाधिकारी रमण कुमार भी शामिल हैं | उन्हें मोतिहारी का जिलाधिकारी बनाया गया है | कटिहार के उप विकास आयुक्त मुकेश पाण्डेय को बक्सर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है | वहीँ पड़ोसी जिले भोजपुर के जिलाधिकारी के भी स्थान्तरण की खबर आ रही है भोजपुर के जिलाधिकारी बिरेन्द्र प्रसाद यादव के स्थान पर अब संजीव कुमार होंगे |









No comments