Buxar Top News: राजपुर में दामाद को पीट-पीट कर किया अधमरा, गंभीर हालत में इलाजरत ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: राजपुर थानान्तर्गत धरारी गाँव में जमीनी विवाद में एक दामाद को ससुराल
पक्ष के लोगों ने बुरी तरह से मारपीट कर जख्मी कर दिया | जख्मी दामाद को पहले
राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहाँ से उसकी गंभीर स्थिति
को देखते हुए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया |
इस बाबत राजपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने
बताया कि भोजपुर जिले के सिकरहट्टा थानान्तर्गत देवचंदा गाँव के रहने वाले श्याम
बिहारी मिश्रा के पुत्र अशोक मिश्रा की शादी धरारी गाँव में हुई थी | चूंकि, अशोक
की पत्नी के कोई भाई बहन नहीं थे इसलिए उसे नैहर में हिस्सा मिला हुआ था | वहीँ
उसके पाटीदार उक्त जमीन पर कब्ज़ा जमाए हुए थे | रविवार को अशोक अपने चाचा ससुर एवं
अन्य पाटीदारों से बात करने गया तो उन्होंने अशोक से जम कर मारपीट की जिसमें वह
गंभीर रूप से घायल हो गया | मामले में घायल अशोक मिश्रा के बयान पर संतोष पाण्डेय,
पिंटू पाण्डेय चिंटू पाण्डेय, विंध्यांचल पाण्डेय एवं अशोक पाण्डेय को नामजद करते
हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है | वहीँ थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा | पुलिस आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए
छापेमारी कर रही है वहीँ सभी आरोपी फ़रार बताए जा रहे हैं |
Post a Comment