Header Ads

Buxar Top News: ...और देखते ही देखते राजपुर में जल कर राख हो गया चार पहिया वाहन ...





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के मडनिया गाँव में रात्रि करीब दो बजे एक चार पहिया वाहन में आग लग गयी | आग लगने से गाड़ी जल पूरी तरह से जल गयी |
इस विषय में वाहन मालिक विनायक पाण्डेय ने बताया कि रात्रि करीब दो बजे ज़ोरदार धमाके के साथ टायर उड़ने की आवाज हुई | जब वे बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि उनके दरवाजे पर खड़ी उनकी चार पहिया वाहन महिंद्रा सुपरो में आग लगी हुई है | आनन फानन में उन्होंने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरु कर दिए लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था |
इस घटना की सूचना उन्होंने राजपुर पुलिस को दे दी है |
हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है |





No comments