Header Ads

Buxar Top News: फुटबॉलर मृत्युंजय राय हत्याकांड में मुखिया पति गिरफ्तार, जमानत टूटने पर हुई कारवाई ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: चिलहरी गाँव निवासी युवा फुटबॉलर मृत्युंजय राय के हत्या काण्ड के आरोपी रहे चिलहरी के मुखिया पति हरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया | गिरफ्तारी प्रतापसागर बाज़ार से संध्या करीब सवा सात बजे की गयी |
इस बाबत आरक्षी अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी मुखिया पति ने जमानत ले ली थी जिसमें उन्होंने न्यायालय से जमानत ले ली थी | लेकिन कुछ दिनों पूर्व ही उनकी जमानत टूट गयी | जिसके बाद से ही वह फ़रार चल रहा था | वहीँ बुधवार की शाम को गुप्त सूचना मिली कि वह प्रतापसागर बाज़ार में देखे गए हैं जिसके बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया गया |  उन्होंने बताया कि मुखिया पति को गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा जिसके बाद न्यायालय से प्राप्त निर्देशों का पालन किया जाएगा |







No comments