Buxar Top News: स्टोव फटने से झुलसी महिला, इलाज के दौरान हुई मौत ...
बक्सर टॉप न्यूज़,
बक्सर: नया भोजपुर थानान्तर्गत नया भोजपुर में स्टोव फटने से एक महिला की मौत हो
गयी | प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका नया भोजपुर के रहने वाले प्रमोद कुमार की
पत्नी रूबी देवी बताई जा रही है |
बताया जा रहा है कि शुक्रवार
को दोपहर में खाना बनाते समय स्टोव फट गया | तथा महिला के कपड़ों में आग लग गयी |
जब तक लोगों ने आकर आग पर काबू पाया तब-तक महिला बुरी तरह झुलस गयी थी | आग लगने
से झुलसी महिला को गंभीर अवस्था में डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया
जहाँ उसकी मौत हो गयी |
Post a Comment