Buxar Top News: समाजवाद के सिद्धांतो पर चल कर ही देश का विकास संभव – चंद्रभूषण दूबे
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: चौसा प्रखण्ड के पवनी पंचायत में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री महान
समाजवादी नेता स्व. चन्द्रशेखर के पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बालेश्वर
सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रधानमंत्री
स्व. चन्द्रशेखर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन सपा
नेता सह ग्राम स्वराज के संस्थापक मृत्युंजय दूबे ने
किया था | कार्यक्रम का संचालन
तेजनरायण सिंह ने किया। वहीँ बतौर मुख्य अतिथि चन्द्रभूषण दूबे, विशिष्ट अतिथि
आश्विनी कुमार वर्मा, रेडक्रास अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, साहित्यकार कुमार नयन, सपा
युवजन महासभा के प्रदेश सचिव धर्मवीर यादव, गिरधारी सिंह मौजूद रहे |
मुख्य अतिथि चंद्रभूषण दूबे ने लोगों
को संबोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी समाजवाद के सिद्धांतो पर चलते हुए स्व.
चंद्र्शेखर के सपनों को साकार करने में अपनी भूमिका निभा रही है |
इस दौरान सपा नेता सह ग्राम स्वराज के
संस्थापक मृत्युंजय दूबे ने कहा कि इब्राहीम पट्टी बालियाँ में जन्मे स्व.चंद्रशेखर
ने अपनी जन्मभूमि का नाम पूरे विश्व में रोशन किया | लेकिन आज के परिवेश में
केंद्र तथा राज्य की योजनायें धरातल पर नहीं उतार पा रहीं हैं | योजनाओं में लूट-खसोट
चरम पर है | ऐसे में स्व चन्द्रशेखर द्वारा बताए गए समाजवाद के पथ पर चल कर ही देश
का विकास संभव है |
वहीँ डॉ.अश्वनी कुमार वर्मा ने कहा कि आज के परिवेश में
स्व. चन्द्रशेखर के सपने अफसरशाही की भेंट चढ़ चुके हैं | शौचालय से मनरेगा तक सभी
में लूट खसोट चरम पर है | समाजवादी पार्टी जनता के लिए स्व. चंद्रशेखर के सपनों को
पूरा करने तथा समाजवाद के उनके बताए गए पद चिन्हों पर आज भी चल रही है |
मौके पर राजू खरवार, गुप्तेश्वर यादव, नन्हक यादव, पंकज यादव, विनय दूबे समेत
अन्य शामिल रहे।
Post a Comment