Header Ads

Buxar Top News: शर्मनाक ! बिना तलाक हलाला की कोशिश नाकाम, महिला को निर्वस्त्र कर घर से निकाला, मामला दर्ज ...




बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड सिटी हॉस्पिटल रोड की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और देवर समेत   ससुराल वालों पर संगीन आरोप लगाते हुए नगर थाने में मामला दर्ज कराया  है |
इस बाबत नगर थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अतरेंट बाज़ार , आजमगढ़, उत्तर प्रदेश आसमां बानो की शादी सिविल लाइंस स्थित ओल्ड हॉस्पिटल रोड के रहने वाले नुरुल होदा के साथ करीब सात वर्ष पूर्व हुई थी | शादी के बाद उसका बच्चा नही हुआ | जिसको लेकर ससुराल में अक्सर तनाव बना रहता था | पति बार-बार तलाक़ की धमकी बात करते रहते थे वहीं सास ससुर भी हमेशा ताना मारते रहते थे | इसी बीच उसके तीन देवर कई बार उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश भी कर चुके थे | बार-बार विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर तथा सारा सामान छीन कर घर से निकाल दिया | जिसके बाद वह नैहर चली गयी |

तकरीबन छ: माह बाद दोनों पक्षों के रिश्तेदारों द्वारा सुलह कराने के बाद वह पुनः गत 16 जुलाई ससुराल वापस लौट आयी  | उसे लगा कि अब सबके व्यवहार में परिवर्तन आ गया होगा तथा सब कुछ सामान्य होगा | लेकिन, 18 जुलाई की रात करीब नौ बजे उसका देवर छोटू उसके कमरे में घुस आया तथा जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा | इस दौरान महिला निवस्त्र हो गयी | शोर मचाने पर आए ससुर ने भी पीड़िता का गला दबाकर मारने की कोशिश की तथा निवस्त्र हालत में ही घर घर से बाहर निकाल दिया | इसी दौरान आस-पड़ोस के लोग जमा हो गए तथा उसकी जान बचाई |

मामले में पीड़ित महिला के बयान पर पति- नुरुल होदा,  ससुर - सदरुद्दीन कुरैशी, सास-सायरा बानो, देवर - छोटू, उजाला तथा सोनू को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है |
थानाध्यक्ष राघवदयाल ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी गयी है |






No comments