Header Ads

Buxar Top News: तियरा गोलीकांड: पूर्व मुखिया के भतीजा ने मोबाइल दुकानदार पर चलाई गोली, तमाशबीनों को लगी, पाँच नामजद ...





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: तियरा बाजार में शनिवार को दो व्यवसायियों को गोली मारनेे के आरोप में पूर्व मुखिया के भतीजा समेत पांच अन्य आरोपियों के ख़िलाफ़ घायल व्यवसायी मुन्ना साह के बयान पर नामजद  प्राथमिकी दर्ज की गयी है | घटनास्थल से जो बाइक बरामद की गयी है वह पूर्व मुखिया के भतीजे की है |

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एएसपी और पुलिस पर पथराव किया था जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए थे | इस मामले में भी चार नामजद आरोपियों समेत 20 अज्ञात लोगों  को आरोपी बनाया गया है |

ज्ञात हो कि तियरा बाजार में शनिवार को नामजद आरोपियों ने दो व्यवसायियों को गोली मारकर जख्मी कर दिया था | दरअसल, तियरा बाज़ार में एक मोबाइल दुकानदार से हुई बहसबाज़ी में मुखिया के भतीजे ने गोलियाँ चला दी जो पास खड़े दो लोगों को जा लगी | दोनों व्यक्ति स्थानीय व्यवसायी बताए जा रहे हैं | इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर बक्सर-कोचस मुख्य पर यातायात को कई घंटों तक बाधित कर दिया था | वहीं मौके पर पहुंचे एएसपी शैशव यादव और पुलिस बल के जवानों पर पक्षपात करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने पथराव करना शुरु कर दिया जिन्हें पुलिस पुलिस ने बल प्रयोग कर खदेड़कर जाम खत्म कराया |
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घायल व्यवसायी मुन्ना साह के बयान पर पूर्व मुखिया के भतीजा विकास यादव उसके पुत्र महेंद्र यादव रंजन, मुकेश और उमेश के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है |





No comments