Header Ads

Buxar Top News: महज़ आठ हज़ार के लिए दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चली गोलियां ....


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: कोरान सराय थानान्तर्गत नाज़िर गंज गाँव में जमीनी विवाद में गोली चलाने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है |
घटना के बाद गाँव का माहौल तनावपूर्ण है वहीँ पुलिस ने मौके पर पहुँच कर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया है |
थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया कि नाज़िरगंज  गाँव के रहने वाले  पंचायत समिति के सदस्य राकेश यादव तथा अरविन्द यादव के बीच जमीनी विवाद था | दरअसल राकेश के किसी परिचित ने अरविन्द से दो कट्ठा जमीन खरीदी थी जिसमें आठ हज़ार रुपए के लेन देन को लेकर वर्षों से चले आ रहे विवाद में दोनों पक्ष आपस में भिड गए | जिसमें दोनों तरफ के लोगों को मामूली चोटें आयी हैं |
वहीँ स्थानीय सूत्रों के मुताबिक़ मारपीट के दौरान गोली चलने की बात सामने आ रही है | उने मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खोखे भी बरामद किए हैं | हालांकि, थानाध्यक्ष ने गोली चलने की बात की पुष्टि नहीं की |





No comments