Buxar Top News: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर मानवाधिकार मंच ने जताया शोक ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भाजपा मानवाधिकार मंच द्वारा स्टेशन रोड स्थित वेदशिरा मुनि आश्रम
पर अध्यक्ष मदन दुबे की अध्यक्षता में पूर्व जिलाध्यक्ष भोलानाथ पाण्डेय के निधन
पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया और ईश्वर से आत्मा की शांति के लिए
प्रार्थना भी किया गया। इस दौरान विद्यापति पाण्डेय, केदारनाथ तिवारी, बैकुण्ठनाथ शर्मा, श्यामनरायण पाठक, विवेकानन्द तिवारी, उमाकान्त पाण्डेय, अमरेन्द्र पाण्डेय, अजय तिवारी, विजय प्रताप सिंह, अवधेश पाण्डेय समेत
अन्य शामिल रहे।
Post a Comment