Header Ads

Buxar Top News: किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने बंटी शाही, कहा- किसानों के हित के लिए रहूँगा सदैव तत्पर ...






बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भाजपा नेता सह जिला परिषद् सदस्य अरविन्द प्रताप शाही उर्फ़ बंटी शाही को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है |


इस मौके पर जहाँ उन्होंने अपने सभी शुभचिंतकों, मित्रों, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद दिया है | उन्होंने कहा कि वे पूर्व से ही वे किसानों के हित के लिए संघर्षरत रहें हैं जागो किसान के माध्यम से वे जहाँ किसानों की जनजागृति का कार्य करते रहे हैं वहीँ सरकार के समक्ष भी किसानों को हो रहे कष्टों को प्रमुखता से रहते रहे हैं | मलई बराज योजना के लिए तो उन्होंने लगातार अभियान चलाया | उन्होंने बताया कि वे आगे भी किसानों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे | 


G6gcg66

No comments