Buxar Top News: ब्रम्हपुर में ट्रक तथा सूमो में आमने-सामने टक्कर, सात घायल ...
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: ब्रम्हपुर थानान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 84
पर एक ट्रक तथा सुुमो में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी टक्कर में बोलेरो सवार
सभी छ: लोग घायल हो गए |
इस बाबत ब्रम्हपुर थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि सूमो संख्या-
बी आर 44 पी 2801 पर सवार लोग बिहटा से आ रहे थे तथा बक्सर की तरफ जा रहे थे वहीँ
ट्रक विपरीत दिशा से आ रही थी | तभी अचानक जोगियां टावर के पास अनियंत्रित ट्रक
चालक ने सामने से टक्कर मार दी | जख्मी चालक संजय कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि
बिहटा के रहने वाले विजय साह अपने परिवार के साथ जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गयी
| घटना में विजय साह की पत्नी पिंकी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी, विजय साह
की पत्नी के साथ ही कुछ घायलों को आरा ले जाकर इलाज कराया जा रहा है | वहीँ ड्राईवर
का इलाज ब्रम्हपुर के एक निजी चिकित्सालय में कराया गया |
थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल ड्राइवर के बयान पर मामला दर्ज कराया गया
है |
Post a Comment