Header Ads

Buxar Top News: बक्सर से फ़रार युवती प्रेमी के साथ चंडीगढ़ से गिरफ्तार ...



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: करीब 6 माह पूर्व घर से फ़रार एक युवती को नगर थाना पुलिस ने चंडीगढ़ से उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया |

इस बाबत प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कोरानसराय थानान्तर्गत कोरानसराय के रहने वाले दीपक, पिता – गोरख सिंह, एक युवती को लेकर फ़रार हो गया था | युवती सोहनी पट्टी की रहने वाली है | दोनों ने आपस में विवाह भी कर लिया | युवती के परिजनों ने लड़की के फ़रार होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसके आलोक में पुलिस ने अनुसन्धान करते हुए उन्हें चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया |

गिरफ्तार आरोपी युवक ने बताया कि सोहनी पट्टी में उसका ननिहाल है वह वहाँ आया जाया करता था जिस दौरान उसका लड़की से परिचय हो गया था | तथा उसने उसका नंबर भी ले लिया था | युवक दिल्ली में एक स्पोर्ट्स आईटम बनाने वाली कंपनी में काम करता था |  तभी एक दिन वह लड़की स्वयं भाग के दिल्ली गयी थी तथा उसने बताया कि परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर वह भागी है | इसके बाद दोनों ने चंडीगढ़ जाने का फैसला किया | वहीँ पर युवती ने कहा कि वह उससे शादी करना चाहती है | उन्होंने मंदिर में शादी भी कर ली तथा पति-पत्नी के रूप में रहने लगे | इसी बीच पुलिस ने उन्हें चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया | बताया जा रहा है कि युवती टीम माह की गर्भवाई भी है |


इस बाबत थानाध्यक्ष राघवदयाल ने कहा कि गिरफ्तार जोड़े को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा तथा तथा न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया जायेगा | 





No comments