Header Ads

Buxar Top News : अघोषित रुप से सिक्कों का प्रचलन बंद, शुरु हुआ सिक्का सत्याग्रह ..





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: मंगलवार को शहीद भगत सिंह पार्क में बक्सर की आवाज संगठन द्वारा सिक्का सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ज्ञात हो कि नगर में बैंको द्वारा व्यपारियों एवं आम जनमानस से सिक्का स्वीकार करने में मनमानी की जा रही है, अघोषित रूप से सिक्का स्वीकार किया जाना बंद किया जा चुका है। जिससे पूरे बाजार में अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो चुका है। इसी दौरान पुलिस द्वारा सिक्का स्वीकार करने से इनकार करने के दौरान कुछ व्यपारी बंधुओ को गिरफ्तार भी किया गया। इसी बात को संज्ञान में लेते हुए तमाम व्यपारियों ने इस चरणबद्ध लोकतांत्रिक आन्दोलन की है। सत्याग्रह के दौरान तमाम वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सिक्का जो कि भारतीय मुद्रा का एक अंग है, स्वीकार करने से मना करना भारतीय शासन से विद्रोह करने के समान अपराध है। तथा भारतीय दंड संहिता के नियमों के अधीन दंडनीय है। सिक्का नहीं लिया जाना बैंककर्मियों द्वारा सरासर अपराध किया जा रहा है। सत्याग्रह कार्यक्रम को संस्था के संयोजक रामनारायण, छात्र नेता रामाशंकर सिंह कुशवाहा, सौरभ तिवारी, प्रभु कुमार गोड़, मुकेश कुमार खरवार, इन्द्रजीत चौबे आदि ने संबोधित किया जबकि बबलु कुमार, अकाश कुमार, सुनील कुमार, विपिन, राजेश केशरी, मो. मुन्न्ना, पंकज गुप्ता, धर्मवीर, बबलु कुशवाहा, रंजन कुमार समेत अन्य शामिल रहे।












No comments