Header Ads

Buxar Top News: मामूली विवाद में महिला को पीटा, महिला समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज ..












बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: कृष्णाब्रह्म थाने के बड़का ढकाईच में मामूली विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें एक महिला मामूली रुप से घायल हो गयी | मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है |
इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि बड़का ढकाईच के रहने वाले राजा राम सिंह की पुत्री सुनीता देवी(21 वर्ष) ने थाने में दिए अपने आवेदन में बताया है कि वह घर से निकले कचरे को बाहर फेंक रही थी | जिस पर गाँव के ही संतोष सिंह की पत्नी उनसे उलझ गयी | जिसके बाद बिरछी सिंह तथा शिवमुनि सिंह ने साथ मिलकर उनके साथ मारपीट तथा अभद्रता की | मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है |











No comments