Header Ads

Buxar Top News: देश को बचाना बहुत जरूरी - जगदानंद सिंह |






बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: स्थानीय किला मैदान में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं 27 अगस्त की रैली की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक प्रखण्डों से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

सममेलन के दौरान पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने कहा कि देश को बचाना बहुत जरूरी है। गांधी मैदान में आयोजित महारैली में भाग लेकर अपने ताकत का इजहार करें। 2019 का लोक सभा चुनाव हर हाल में जीता जा सके। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने किया। कार्यक्रम में ब्रहम्पुर राजद विधायक शम्भुनाथ यादव, विधान पाॅर्षद राधाचरण सेठ, पूर्व मंत्री छेदी लाल राम, पूर्व विधायक नंद किशोर राम, वरिष्ठ नेता सरफराज अहमद, मनोज सिंह, पप्पु यादव, सत्येन्द्र यादव, भरत यादव, लाल बाबु यादव, ललन चौधरी, अखिलेश यादव, विनोद यादव, संतोष भारती, अनवारूल खां, मोहन दुबे, वरूण यादव, हरेन्द्र यादव, संतोष यादव, भिखारी यादव, गणपति मंडल, भदेश्वर कुशवाहा, वैभव यादव, दीपक यादव, छात्र नेता रिंकु यादव, जर्नादन दास, सत्येन्द्र सागर शर्मा, समशेर शर्मा, अंगद मुखिया, गंगासागर यादव, समेत अनेक पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।








No comments