Header Ads

Buxar Top News: काम के साथ पर्यावरण के प्रति भी सचेत हैं नए जिलाधिकारी मुकेश पाण्डेय |






बक्सर टॉप न्यूज़: बक्सर जिले का पदभार लेते ही जिलाधिकारी मुकेश पाण्डेय ने जिला समाहरणालय स्थित सभी विभागों का निरीक्षण किया |  इस दौरान उनके साथ उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी समेत उनके सभी मातहत भी साथ रहे |
इसके पूर्व नव पदस्थापित जिलाधिकारी ने सभी मातहतों से औपचारिक मुलाकात की  तत्पश्चात उन्होंने समाहरणालय का  निरीक्षण किया | इस दौरान उप विकास आयुक्त मोबिन अली अंसारी ने उन्हें सभी विभागों के प्रभारी एवं कर्मियों से परिचय करवाया |

जिलाधिकारी ने पूरे परिसर का उन्होंने बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान सदर अनुमंडलाधिकारी गौतम कुमार तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी साथ रहे | कार्यालय परिसर के भ्रमण के उपरांत उन्होंने सदर प्रखंड कार्यालय व अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण भी किया |

ततपश्चात अपने आवास पहुँचने पर जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया | उन्होंनेकि काम के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी अत्यावश्यक है |
बहरहाल, जिलाधिकारी के प्रथम दिन की कार्यशैली को देखते हुए उन्होंने यह साफ़ हो गया है कि जिले के विकास तथा स्वच्छता को भी लेकर कृतंकल्पित हैं |








No comments