Header Ads

Buxar Top News: चेहरे रोज बदलते हैं , संगठन का उद्देश्य नहीं - तथागत |







बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया के तहत जिला र्निवाचन पदाधिकारी र्निमल कुमार ओझा की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया जिसका संचालन जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्री ओझा ने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास रखनेवाली कार्यकर्ता के प्रति उतरदायी संगठन है। और यहां कार्यकर्ताका सम्मान उसके कार्य के आधार पर किया जाता है। इसके साथ ही सम्पूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जानकारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिया गया। वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन की भूमिका सर्वोपरि है चेहरे रोज बदलते है संगठन का उद्देश्य नहीं बदलता है। सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने कहा कि र्निवाचित प्रतिनिधि और दलीय कार्यकर्ता के सामंजस्य पर बल देते हुए संगठन की एकता और मजबूती का भी चर्चा किया। पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक ने कार्यकर्ता और अनुशासन को संगठन का मुल मंत्र बताया और अनुभव को मार्गद्रष्टा बनने की सलाह दिया। कार्यक्रम में सहायक र्निवाची पदाधिकारी कुन्दन गुप्ता, अनिरूद्ध पाण्डेय, कामेश्वर पाण्डेय, उमा पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, राहुल आनन्द, सत्येन्द्र ओझा, साधना पाण्डेय, राजर्षि राय, विनय सिंह, हारून खां, नरेन्द्र शर्मा, ब्रजेश पाठक, गंगा विशुन राम, करूणानिधि दूबे, भोला ओझा, बलिराज ठाकुर, बिरेन्द्र राम, रमाशंकर सिंह, जर्नादन पाण्डेय, सुरेन्द्र प्रसाद, चन्द्रशेखर पाठक, रामप्रसन्न द्विवेदी समेत अन्य शामिल रहे।








No comments