Header Ads

Buxar Top News: बक्सर में मनचलों पर पुलिस का कहर, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मंडरा रहे दस गिरफ़्तार ..



बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: बक्सर में आरक्षी अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने नगर में मनचलों/लफंगों के ख़िलाफ़ अभियान सघन अभियान चला रखा है | इस अभियान में महिला थाना पुलिस एवं अनुसूचित जाति थाना पुलिस के द्वारा टीम बना कर नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मंडराते सड़क छाप रोमियों पर विशेष नज़र रखी जा रही है | पुलिसकर्मी इन जगहों पर सादी वर्दी में तैनात रहते हैं |
इसी दौरान सोमवार को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मंडरा रहे दस लफंगों को हिरासत में लिया | जिन्हें पुलिस अपने साथ नगर थाने में ले आयी, तथा उनके परिजनों को बुलाया | परिजनों द्वारा माफ़ी मांगने तथा इस तरह की गलती भविष्य में नहीं दोहराए जाने की बात कहे जाने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया |

पुलिस की इस कारवाई के बाद नगर में लफंगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है |
महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा |














No comments