Header Ads

Buxar Top News: इटाढ़ी में मिला मजदूर का शव, बक्सर में किया गया सड़क जाम...





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: इटाढ़ी में शनिवार को मिले मजदूर के शव को लेकर रविवार की सुबह बक्सर गोलम्बर के समीप सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया जिसके बाद करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा |
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक, उपाधीक्षक तथा नगर एवं औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई |
आक्रोशित लोगों का कहना था कि हत्यारे अब पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं | आरक्षी अधीक्षक ने जाम कर रहे लोगों को न्याय का भरोसा दिलाया तथा कहा कि जाँच के दौरान जो भी दोषी होंगे उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा |
ज्ञात हो कि इटाढ़ी में एक मजदूर की हत्या कर दी गई थी तथा साक्ष्य को छुपाने के उद्देश्य से शव को नदी में फेंक दिया गया था | मृत मजदूर की पहचान नावानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव निवासी विश्वनाथ पासवान के पुत्र मनजी पासवान के रूप में हुई | शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया | घटनास्थल से कपड़ा और गमछा बरामद हुआ था | जानकारी के अनुसार मनजी पासवान मजदूरी का काम करता था | दो दिन पहले घर से यह कहकर निकला था कि वह मजदूरी करने जा रहा है तभी उसका शव मिला|
मृतक के परिजनों ने बताया कि मनजी पासवान राजन सिंह के यहां मजदूरी करता था | राजन सिंह से 50 हजार रुपये उधार लिया था जिसमें से कुछ पैसा लौटा दिया था | शनिवार की शाम उसका शव बरामद हुआ | उनका आरोप है कि मजदूर की हत्या में राजन सिंह का ही हाथ है |









No comments