Header Ads

Buxar Top News: गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी, नहीं हो रही तटबंधों की समुचित निगरानी, रातों में सो नहीं रहे दियारवासी ...





बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: जहाँ एक ओर उत्तर बिहार में बाढ़ की विभीषिका ने लोगों का जीवन दुश्वार कर दिया है | नदियों के बढ़ते जलस्तर ने कई गाँवों को चपेट में ले लिया है वहीं बाढ़ के कारण गंगा में डूबने से सौ से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है |

बक्सर में भी गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होने से दियारावासी सहमें हुए हैं |  जलस्तर लगातार उफान पर है। हालांकि जलस्तर बढ़ने की रफ्तार धीमी है। बावजूद, जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। जल विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक सप्ताह होने के बावजूद भी गंगा का बढ़ता जलस्तर 55 मीटर से नीचे नहीं उतरा है। बुधवार को जलस्तर बढ़ने की रफ्तार जहां चार घंटे में एक सेंमी थी। वहीं, गुरुवार की सुबह से ही अचानक बढ़कर आधा सेंमी प्रति घंटा हो गया।

आंकड़ों पर गौर करें तो सुबह आठ 55.61 मीटर और अपराह्न तीन बजे 55.65 मीटर दर्ज की गई है। हालांकि, अभी भी जलस्तर चेतावनी बिन्दू 59.32 मीटर से काफी नीचे होने से यहां कोई खतरा नहीं है। उधर, जिले के दियारा क्षेत्र समेत तटवर्ती सभी इलाकों के लोग जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दहशत में हैं। लोग रतजगा कर रहे हैं | जिले के तटवर्ती प्रखण्ड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगा के बढ़ते जलस्तर पर बराबर निगाह रखी जा रही है। वहीं, बक्सर-कोईलवर तटबंध की बराबर निगरानी की जा रही है। इस सम्बन्ध में तटबंध के पास बसे गांवों के लोगों की मानें तो तटबंध की निगरानी पर लगाए गए लोग कभी-कभी ही नजर आ रहे हैं। जिसके चलते वे लोग दिन-रात दहशत में जी रहे हैं।

बहरहाल, अब देखना यह होगा कि बाढ़ पूर्व ही तैयारियों का दंभ भरने वाला जिला प्रशासन क्या अपने दावों पर खरा उतर पाती है?











No comments