Header Ads

Buxar Top News: वाजपेयी जी के जन्मदिन पर आयोजित होगा फुटबॉल टूर्नामेंट, शामिल होंगी कई राज्यों की टीमें ..


यह मैच दलसागर के खेल मैदान पर होगा. इस मैच में बिहार और उत्तर प्रदेश की नामी गिरामी टीम हिस्सा लेंगी.

- किसान मोर्चा है आयोजनकर्ता, संवाददाता सम्मेलन में डेढ़ गयी जानकारी.
- शामिल होंगे प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन पर बक्सर जिला भाजपा किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. यह मैच दलसागर के खेल मैदान पर होगा. इस मैच में बिहार और उत्तर प्रदेश की नामी गिरामी टीम हिस्सा लेंगी. आज बक्सर परिसदन में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए संयुक्त रुप से जिलाध्यक्ष सुशील कुमार राय एवं किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विंध्याचल पाठक ने कहा कि इस टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रुप में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार सिंह एवं उद्घाटन कर्ता किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बैकुंठपुर के विधायक मिथिलेश कुमार तिवारी उपस्थित होंगे. इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री विंध्याचल पाठक व राजीव रंजन सिंह, बक्सर नगर के उप चेयरमैन बबन सिंह, भोजपुरी गायक भरत शर्मा, व्यास गोपाल राय के साथ साथ अनेक गणमान्य व्यक्ति इस मैच के साक्षात गवाह बनेंगे. वाजपेई जी का जन्मदिन यादगार बनाने के लिए उसी दिन वृक्षारोपण और 11 ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा जिनका उत्कृष्ट योगदान फुटबॉल के प्रति रहा है. यह मैच दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा. संवाददाता सम्मेलन में निवर्तमान जिला महामंत्री भाजपा नवीन निश्चल चतुर्वेदी, रोहित ओझा, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अरविंद कुमार राय, धनजी पांडेय, सत्य प्रकाश कुशवाहा, मृत्युंजय सिंह के साथ किसान मोर्चा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे.






No comments