Header Ads

Buxar Top News: 30 जनवरी को रालोसपा बनाएगी मानव कतार, लक्ष्य होगा शिक्षा में सुधार !

जब शिक्षा सुधर जाएगी तो सभी शिक्षित हो जाएंगे और समाज की बहुत सारी बुराइयां एक साथ समाप्त हो जाएंगी.

- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी, लोगों से की भागीदारी की अपील.
कहा शिक्षा में सुधार से होगा सर्वांगीण सुधार.

बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने जिला अतिथि गृह में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी पूरे बिहार में हर पंचायत के स्कूलों पर शिक्षा में व्यापक सुधार के लिए शिक्षा सुधार मानव कतार का आयोजन कर रही है जिसमें ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी लेने का आवाहन किया जाता है. शिक्षा में सुधार हो रहा है परंतु अभी व्यापक सुधार की आवश्यकता है. जब शिक्षा सुधर जाएगी तो सभी शिक्षित हो जाएंगे और समाज की बहुत सारी बुराइयां एक साथ समाप्त हो जाएंगी. उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी समाज के सभी लोगों से 30 जनवरी को 11:30 से 12:00 विद्यालयों पर मानव कतार बनाने का आग्रह करती है.  अनुमंडल के नंदन गांव में मुख्यमंत्री पर हुई घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय आयुक्त तथा आयोजित नेतृत्व में जांच चल रही है जांच गहनता से होनी चाहिए तथा दोषी नहीं बचे और निर्दोष नहीं फंसे यह भी ध्यान होना चाहिए प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष निर्मल कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा, प्रदेश सचिव प्रेम कुमार मिश्रा, भाई जी, बिहारी पासवान, दीनानाथ ठाकुर, संजय कुशवाहा प्रकाश कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, रामजियावन सिंह, संतोष कुशवाहा संतोष गोंड़, राम कुमार कुशवाहा, संतोष कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

No comments