Header Ads

Buxar Top News: कांग्रेस जनों ने जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को किया याद. कहा, एक सच्चे नेतृत्व के आदर्श है नेताजी ..

जवाहर लाल नेहरू के साथ सुभाष जी ने कांग्रेस के अंतर्गत युवाओं की इंडिपेंडेंस लीग शुरू की. 1928 में साइमन कमीशन भारत आया तब कांग्रेस के ने उसे काला झंडा दिखाया.


 - जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन के अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम. 
- रक्तदान कर किया गया नेताजी को नमन. 

 बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: कांग्रेस कार्यालय पर एक सच्चे नेतृत्व के आदर्श नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को१२१वीं जयंती पर याद की गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता बक्सर कांग्रेस के अध्यक्ष श्री तथागत हर्षवर्धन ने किया. जबकि संचालन जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया. कार्यक्रम में उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्चे दिल से याद किया गया.वहीं वही श्री तथागत हर्षवर्धन ने संबोधित करते हुए कहा की सुभाष जी देश के एक महत्वपूर्ण नेता थे. जवाहर लाल नेहरू के साथ सुभाष जी ने कांग्रेस के अंतर्गत युवाओं की इंडिपेंडेंस लीग शुरू की. 1928 में साइमन कमीशन भारत आया तब कांग्रेस के ने उसे काला झंडा दिखाया. कोलकाता में सुभाष जी ने इस आंदोलन का नेतृत्व किया. साइमन कमीशन को जवाब देने के लिए कांग्रेस ने भारत का भावी संविधान बनाने का काम 8 सदस्य आयोग को सौंपा. इस आयोग के अध्यक्ष और सुभाष जी उसके एक सदस्य ने इस आयोग ने नेहरू रिपोर्ट पेश किया 1928 में कांग्रेस का वार्षिक अधिवेशन मोतीलाल नेहरू के अध्यक्षता में कोलकाता में हुआ इस अधिवेशन में सुभाष जी ने खाकी गणवेश धारण करने मोतीलाल नेहरू को सैन्य तरीके से सलामी दी इसके उपरांत युवा शक्ति के बैनर तले ब्लड बैंक में जिलाध्यक्ष श्री तथागत हर्षवर्धन के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के तरफ से ब्लड डोनेट किया गया ब्लड डोनेट करने वालों में जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा पप्पू दूबे अनुराग राज त्रिवेदी एवं अन्य लोग शामिल हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने जयंती कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुखदा पांडे अनिरुद्ध पांडे कामेश्वर पांडे विनय सिंह हारुण खान त्रिलोकी मिश्रा श्री संजय पांडे लोन मिश्रा राम प्रसाद द्विवेदी अंशु तिवारी मीना शाह जमाल अली अनुराग त्रिवेदी पप्पू दुबे जिंदा जवाहर गुप्तेश्वर चौबे विनय ओझा मनोज ओझा आदि लोग शामिल रहे.













No comments