Header Ads

Buxar Top News: घुड़दौड़ प्रतियोगिता में इटाढ़ी के घोड़े ने मारी बाजी ..

घुड़दौड़ कार्यक्रम में हजारों की जुटी भीड़ ने जमकर खेल का आनंद उठाया तथा वह शाम के 5 बजे तक  खेल मैदान में  जुटे रहें

- नियाजीपुर में चल रहा है खेल महोत्सव.

- बक्सर के मुन्ना सिंह के घोड़े को मात देकर विजयी हुआ इटाढ़ी के अजय सिंह का घोड़ा.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: सिमरी प्रखंड क्षेत्र के उपमन्यु उच्च विद्यालय नियाजीपुर के खेल मैदान में  मंगलवार को महावीर पूजा समिति के सौजन्य से राज्य स्तरीय  घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम का  आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन  वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह तथा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ददनी यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर  किया.

कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक 26 घोड़ों ने भाग लेकर  अपना दमखम दिखाया तथा  दर्शकों से वाहवाही और तालियां बटोरी. 

घुड़दौड़ कार्यक्रम में हजारों की जुटी भीड़ ने जमकर खेल का आनंद उठाया तथा वह शाम के 5 बजे तक  खेल मैदान में  जुटे रहें. दर्शकों के बीच 26 घोड़ों में से तीन घोड़े विजयी हुए जिनमें प्रथम स्थान अजय सिंह इटाढ़ी, के घोड़े ने द्वितीय बक्सर के मुन्ना सिंह के घोड़े तथा तृतीय स्थान गोवर्धन यादव नियाजीपुर के घोड़े ने प्राप्त कर शील्ड और मेडल पर कब्जा किया.





















No comments