Header Ads

प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देखता है देश-डॉ सत्येंद्र ओझा ..

उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरे जोशो खरोश के साथ चुनाव अभियान को सफल बनाएंगे

- कहा सक्रिय राजनीति में आने से संगठन को मिलेगी मजबूती.

- मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को भी दी बधाई.


बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर:प्रियंका गांधी को ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी का महासचिव तथा उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाए जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ सत्येंद्र ओझा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को बधाई दी है. उन्होंने कहा है कि श्रीमती प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी. उन्होंने कहा कि देश का हर व्यक्ति प्रियंका गांधी में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की छवि देखता है. ऐसे में यह निश्चित है कि उनके आने से आगामी चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर से बेहतरीन हो जाएगा. उन्होंने कहा कि श्रीमती गांधी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पूरे जोशो खरोश के साथ चुनाव अभियान को सफल बनाएंगे.













No comments