विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया सेवा का संकल्प ..
बताया कि कैसे स्वास्थ्य कर्मी बेहतर सेवाओं के द्वारा बीमार लोगों की मदद करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान देंगे. इस दौरान चिकित्सा कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए.
- पीकेसीएल ग्रुप के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवा की बेहतर तकनीक से कर्मियों को कराया अवगत
- विद्यालयों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए किया जागरूक.
बक्सर टॉप न्यूज़, बक्सर: अदानी पीकेसीएल कोल एंड माइनिंग, छत्तीसगढ़ अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शिव नगरी हॉस्पिटल टीम के द्वारा एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. एस मधुप के द्वारा स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हुए कर्मियों को बेहतर सेवा प्रदान करने की तकनीक से अवगत कराया गया.
डॉ. मधुप ने बताया कि कैसे स्वास्थ्य कर्मी बेहतर सेवाओं के द्वारा बीमार लोगों की मदद करते हुए पीड़ित मानवता की सेवा में अपना योगदान देंगे. इस दौरान चिकित्सा कर्मियों ने भी अपने अनुभव साझा किए. मौके पर रवि सिंह, उमेश कुमार, नारायण साहू ,ऋषि कुमार साहू, बाल देव हांसदा समेत कई लोग मौजूद रहे.
इसके अतिरिक्त डॉ. मधुप ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर भी बच्चों को स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न बातों के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे कैसे अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं.

















Post a Comment